फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Deep knowledge of the burning house, Educate All Children

घर-घर विद्या का दीप जलाओ, सभी बच्चों को पढ़ाओ

Thu, 07 Apr 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 07 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Deep knowledge of the burning house, Educate All Children
रमवापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकास क्षेत्र के एनपीआरसी महादेव घुरहू में गुरुवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी इटवा राजेश कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

घर-घर विद्या दीप जलाओ-अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, सिद्धार्थनगर ने ठाना है-अशिक्षा दूर भगाना है, आधी रोटी खाएंगे-बच्चों को पढ़ाएंगे, शिक्षा है अनमोल रतन-पढने पढ़ाने का करो जतन... आदि नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकली रैली में कई स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में जागरुकता फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि 6-14 वर्ष के बच्चों को बिना किसी भेेदभाव के स्कूल में उसका प्रवेश करा कर अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षित कर उनका सर्वांगीण विकास कराया जा सके। इसी क्रम में संकुल प्रभारी ओंकारनाथ ने कहा कि शिक्षा ही जीवन है। शिक्षा के अभाव में मनुष्य को नाना प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
बस उन्हें अभिभावक व गुरुजनों का बराबर सहयोग मिलता रहे। रैली में वरिष्ठ समन्वयक राम विलाश सिंह यादव, ग्राम प्रधान शिवशंकर गुप्ता, विजय तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, पंकज त्रिपाठी, लोकेश कुमार, डॉ. फूलचंद यादव, शिवप्रताप सिंह, चयनबहादुर, अनिल यादव, संजय विश्वकर्मा, दिनेश कुमार, शारिक अंसार काजी, शिवप्रसाद आदि शामिल रहे।

इसी क्रम में खुनियांव विकास क्षेत्र के बेनीपुर उर्फ पुरैना में संयुक्त रुप से पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय में रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राम केशरी यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आदेश कुमार त्यागी, सौरभ सिंह, हबीब अहमद, ग्राम प्रधान मुजीबुर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed