{"_id":"628290981180c5430717b76a","slug":"decided-boycott-regarding-demolition-boundry-of-advocate-siddharthnagar-news-gkp43708848","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की बाउंड्री ढहाने के विरोध में करेंगे कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता की बाउंड्री ढहाने के विरोध में करेंगे कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता की बाउंड्री ढहाने के विरोध में करेंगे कार्य बहिष्कार
सिद्धार्थनगर। उसका नगर पंचायत के अशोक नगर वार्ड में काली मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटाने पर अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर पक्षपात पूर्ण कार्य करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को न्यायिक कार्य से अलग रहने की चेतावनी दी। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ता की बाउंड्रीवाल अवैध तरीके से ध्वस्त किए जाने का आरोप लगाया है।
बार के अध्यक्ष अंजनी कुमार दुबे की अगुवाई में सोमवार को अधिवक्ताओं की बैठक में अशोक नगर वार्ड निवासी अधिवक्ता ओमप्रकाश त्रिपाठी की चहारदीवारी गिराए जाने को गलत बताया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रशासन ने जिस जमीन को अतिक्रमित बताया, उसे न गिराते हुए जनहित याचिका दाखिल करने वाले की जमीन को ही अतिक्रमण किया जाना बताया। यह न्याय व्यवस्था के खिलाफ है, इसलिए अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्य से अलग रहने का निर्णय लिया है। इस दौरान महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ल, रामचंद्र चौधरी, पवन चंद्र शुक्ल, सच्चिदानंद झा, अंकित चौधरी, शेषमणि प्रजापति, नफीस हैदर, मनीष मणि त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, राजनारायण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।