फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   death

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Tue, 21 Jul 2020 04:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
death
बांसी कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के टोला मथुरापुर में देर शाम हुई घटना
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के टोला मथुरापुर में नवविवाहिता सुनीता (22) का शव रविवार देर शाम घर में छत से रस्सी के सहारे छत के कुंडे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तिवारीपुर गांव के टोला मथुरापुर गांव निवासी रामजीत का ढाई माह का बच्चा रविवार शाम रो रहा था। देर तक रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग कारण जानने पहुंचे तो पाया कि बच्चा घर के बाहर अकेला पड़ा है और कमरा अंदर से बंद है। पड़ोसियों ने काफी देर तक आवाज लगाई लेकिन न तो कमरे का दरवाजा खुला। संदेह होने पर लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो हतप्रभ रह गए। कमरे में सुनीता पत्नी रामजीत निषाद का शव छत के कुंडे से फांसी पर लटक रहा था। घटना के समय सास खेत में काम कर रही थी जबकि पति रामजीत मजदूरी से नहीं लौटे थे। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रामजीत, मायके और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ बांसी राजेश कुमार तिवारी, कोतवाल शैलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार सुनीता और रामजीत ने प्रेम विवाह किया था। जानकारी मिलते ही समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष चमन आरा राईनी मौके पर पहुंच गई। मृतक का मायका बलुआ थाना कैंपियरगंज गोरखपुर है। वहां से मृत महिला के पिता बुधिराम, मां और बहन भी पहुंच गईं। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed