फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   death of inflation on durga puja.

दुर्गापूजा पर महंगाई की मार, शिल्पकार परेशान

Fri, 27 Sep 2019 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
death of inflation on durga puja.
डुमरियागंज - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दुर्गापूजा पर महंगाई की मार, शिल्पकार परेशान
विज्ञापन

डुमरियागंज। कल से नवरात्र शुरू हो रहा है। इसके चलते शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में है। कलाकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में रात दिन जुटे हुए हैं। शहर के कई पंडालों में मां दुर्गा भगवान गणेश, कार्तिकेय सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों की स्थापना की गई है।
नगर के इटवा रोड पर मौजूद मूर्तिकार शिवकुमार निवासी कोलकाता ने बताया कि 25 सालों से पिता के साथ प्रतिमाएं बनाने का काम करते हैं। अब भाई के साथ किराए की जमीन में प्रतिमाओं का निर्माण कर रहा हूं। इस साल काली मिट्टी महंगी होने से प्रतिमाओं की लागत बढ़ गई है। 80 सेट मूर्तियों की बुकिंग हुई है। प्रतिमाएं 7 से 15 हजार रुपये में बिक रही हैं।
विज्ञापन

-----------------------
सज रहे पंडाल, विराजेंगी मां दुर्गा
शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहा है। इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन का है। 29 सितंबर से नवरात्र की शुरुआत होगी। 7 अक्तूबर को नवमी की पूजा व 8 अक्तूबर को दशहरे के दिन मां की विदाई होगी। धीरे-धीरे मंदिरों में नवरात्र की शोभा बिखरने लगी है। दुर्गा पूजा पंडाल भी आकार लेने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
‘प्रतिमा पंडाल में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था जरूरी’
बांसी, उसका, गोल्हौरा थाने में शांति कमेटी की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ बांसी। नवागत एसडीएम शिवमूर्ति सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बांसी कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें दशहरा शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। एसडीएम शिवमूर्ति सिंह ने कहा कि 8 अक्तूबर को दशहरा पड़ रहा है। इस दिन परंपरागत तरीके से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल पर नगर पालिका परिषद समुचित व्यवस्था कराएगी और विसर्जन के दौरान प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त रहेगी। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह को निर्देश दिया कि सभी दुर्गा प्रतिमाओं के आसपास अग्निशमन यंत्र, पानी, बालू आदि की व्यवस्था नितांत रूप से करें। मौके पर उपनिरीक्षक रविकांत मणि त्रिपाठी, अजय सिंह, शशांक सिंह, सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र राय आदि मौजूद रहे। इस तरह गोल्हौरा थाना में सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। मौके पर एसओ महेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। उसका थाना में शुक्रवार को एसओ अंजनी कुमार राय की मौजूदगी में शांति कमेटी की बैठक हुई।

हाईकोर्ट के आदेश का कराएं पालन : एसडीएम
परसा/भवानीगंज। ढेबरुआ व भवानीगंज थाना परिसर में शुक्रवार को शांति कमेटी की बैठक हुई। ढेबरुआ थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे भी नहीं बजेगा। हाईकोर्ट के आदेशानुसार डीजे बजने पर एक लाख रुपये से पांच लाख रुपये तक जुर्माना निर्धारित किया गया है। इस मौके पर बढ़नी पुलिस चौकी प्रभारी महेश सिंह, कठेला चौकी प्रभारी राधारमण यादव, एसआई शिवराज गौतम, उदयभान यादव, हियुवा ब्लॉक अध्यक्ष सुग्रीम चौधरी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भानदत्त शुक्ल मौजदू रहे। भवानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार भवानीगंज थाना में शुक्रवार को शांति कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम डुमरियागंज राजेन्द्र प्रसाद एवं सीओ महेन्द्र सिंह देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में त्योहार को सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष हरि नारायण दीक्षित ने कहा कि यदि डीजे बजेगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed