फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Death of a teenager who was struck by current

करंट की चपेट में आए किशोर की मौत

Thu, 05 May 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Death of a teenager who was struck by current
करंट की चपेट में आए किशोर की मौत
विज्ञापन

ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा कस्बे में बृहस्पतिवार को हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करने के लिए कह रही थी, जबकि परिवार के लोगों ने मना कर दिया।
मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा कस्बा निवासी जमुना प्रसाद अपने घर के पीछे निर्माण करवा रहे थे। उनका छोटा बेटा अजीत कुमार (15) विद्यालय से आने के बाद मकान निर्माण में हाथ बंटाने लगा। बताया जा रहा है कि वह लोहे के सरिया को सीधा करने के लिए ऊपर उठाया था। तभी मकान के बगल में लटकते हुए 11 हजार वोल्टेज तार के संपर्क में सरिया आ गया।
विज्ञापन

करंट से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोग शव को लेकर घर चले गए। मौत की खबर मिलने के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर ककरहवा चौकी प्रभारी अजय नाथ कन्नौजिया पहुंचे। शाम तक परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed