{"_id":"59246a634f1c1b393e535c39","slug":"death-in-tilkotsava-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलकोत्सव में जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलकोत्सव में जा रहे युवक की हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
मृतक पिंटI
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर। तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल जा रहे युवक की सोमवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना त्रिलोकपुर क्षेत्र के साहेपारा गांव के पास की है। मृतक इसी थाना क्षेत्र के चिताही गांव का निवासी था। घटना से घर में कोहराम मच गया है।
चिताही गांव निवासी पिंटू सोमवार की दोपहर रगडग़ंज स्थित मामा के लड़के की शादी के लिए घर से निकला था। बारात की विदाई के बाद वह शाम को साली के तिलक में शामिल होने मदारी डिहवा गांव स्थित ससुराल के लिए निकला। रास्ते में साहेपारा गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में गिर गई। आस-पास के लोगों ने उसे नहर से निकालकर बेंवा सीएचसी पहुंचाया, जहां से बस्ती रेफर कर दिया।
रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर घर व ससुराल में कोहराम मच गया। तिलकोत्सव कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गई। पंचनामा के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।