फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   death in accident by train

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Sat, 07 May 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
death in accident by train
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन

शोहरतगढ़। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के छतहरा के पास बृहस्पतिवार देर रात गोमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के छतहरा गांव निवासी रामेश्वर सिंह चौधरी (27) बृहस्पतिवार देर रात घर से निकले थे। वह गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर आ रही गोमती ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। गेट मैन ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। अधीक्षक ने घटना की जानकारी शोहरतगढ़ पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और परिवार वालों से शव की शिनाख्त कराई। स्टेशन अधीक्षक भवेश कुमार ने बताया कि छतहरा आउटर सिग्नल के पास गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस से कटकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। थानाध्यक्ष जय प्रकाश दूबे ने बताया कि शव का पंचनामा करके मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed