फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   death,aawara pashu

छुट्टा पशु ने दौड़ाया, तालाब में गिरकर डूबे युवक की मौत

Sun, 20 Jun 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
death,aawara pashu
खेत में नर्सरी को खा रहे पशुओं को भागने गया था युवक, तभी हुई यह घटना
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के शीतलभाटी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा(सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के शीतलभाटी गांव में रविवार को खेत की रखवाली करने गए युवक को छुट्टा पशु ने दौड़ा लिया। बचने की कोशिश में वह तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

शीतलभीटा निवासी दिलीप कुमार पांडेय (38) अपने खेत में लगी धान की नर्सरी देखने गए थे। इसी दौरान बेहन को रौंद रहे छुट्टा पशुओं को देखकर वह उन्हें भगाने लगे। वह खदेड़ते हुए गांव के बाहर ले जा रहे थे कि इसी दौरान एक पशु ने उन्हें पलटकर दौड़ा लिया। दिलीप अपनी सुरक्षा में पीछे हटे और पीछे स्थित तालाब में जा गिरे। गहराई अधिक होने के कारण वह उसमें डूबने लगे। यह देख आसपास के खेतों में मौजूद लोग दौड़े और जब तक छलांग लगाते तब तक दिलीप डूब चुके थे। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और घंटों तलाश करके शव को बाहर निकाला। मौत की खबर मिलने के बाद गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र का कहना है कि जानकारी मिलते ही मौके पर हल्का सिपाहियो को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed