फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of young man found hanging from a tree

Siddharthnagar News: पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव

Wed, 20 Dec 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from a tree
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर तीन महुलानी गांव के पास आम के पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के बर्डपुर नंबर तीन महुलानी निवासी मनीराम (20) पुत्र टांसे की शादी पिछले साल ही ककरहवा के पास लक्ष्मीपुर गांव में शादी हुई थी। अभी उसके पास कोई बच्चा नहीं है। मां की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। जबकि पिता और छोटा भाई मुंबई में रहकर काम करते हैं। जबकि पति और पत्नी दोनों घर पर रहते थे। लोगों के मुताबिक सोमवार शाम को लालपुर चौकी से सटे नेपाल के सिवबलवा चौकी पर दो बार गया था। वहां से घर आया। इसके बाद रात को डांस भी कर रहा था। जिसे लोगों ने देखा। रात नौ बजे तक घर पर रहा। उसके बाद से लापता हो गया। सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास पश्चिम आम के बाग में पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका हुआ उसका शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना है कि पत्नी उसके साथ ही गांव में रह रही थी। युवक भी मुंबई में रह रहा था। घर पर ताला लगा रहता था। त्योहार पर घर आया था और पति-पत्नी साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed