फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of young man found dumped in pond

Siddharthnagar News: पोखरे में उतराया मिला युवक का शव

Fri, 01 Sep 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found dumped in pond
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा से सटे बढ़नी कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह पोखरे में युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक बढ़नी का रहने वाला है और वह अक्सर नेपाल घूमने जाया करता था।
विज्ञापन


नगर पंचायत बढ़नी पश्चिम पोखरे की ओर गए लोगों ने सुबह लाश उतराई देखी। थोड़ी ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बढ़नी पुलिस चौकी इंचार्ज सभाशंकर यादव मौके पर पहुंच गए। शव को पोखरे से निकलवाया। वहां पर मौजूद लोगों ने उसकी पहचान नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर 5 चट्टी बाजार निवासी गुलाब के पुत्र निरंजन के रूप में की। पुलिस के बुलाने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। भाई जगदीश ने कहा कि चार भाइयों में निरंजन सबसे छोटा था। पिताजी ने अपने जीवन काल में ही सबका बंटवारा कर दिया था। सभी भाई अपने-अपने बच्चों के साथ रहते हैं लेकिन, निरंजन की शादी नहीं हुई थी। घर पर आता-जाता भी नहीं था। घर से कोई मतलब नहीं रखता था। इस संबंध में एसओ ढेबरुआ छत्रपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन


---

नशे में धुतकर होकर घूमता था निरंजन

लोगों के मुताबिक, निरंजन पूर्ण रूप से नशे की गिरफ्त में आ जा चुका था। कस्बे से नेपाल बार्डर महज 100 मीटर दूर है। जहां उसका हमेशा आना-जाना होता था। कई दिनों तक दिखता भी नहीं था। हो सकता है कि शराब के नशे में पोखरे के पास गया हो और पानी में गिर गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

पिता ने संपत्ति से कर दिया था बेदखल

आसपास के लोगों का कहना था कि निरंजन को उसके पिता ने अपने जीवन काल में ही संपत्ति से बेदखल कर दिया था। वह पूरी तरह से नशे की गिरफ्त में आ चुका था। समझाने के बाद भी समझ नहीं रहा था। इस बात को लेकर अक्सर विवाद भी होता था। नाम दर्ज होने पर संपत्ति को वह बेच न दे इसलिए पिता ने लगभग आठ साल पहले ही निरंजन को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसके बाद से वह इधर-उधर कहीं सो जाता था। किसी से कोई मतलब नहीं रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed