फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of fisherman found hanging from ladder

सीढ़ी से लटकता मिला मत्स्य पालक का शव

Sun, 05 Sep 2021 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Dead body of fisherman found hanging from ladder
सीढ़ी से लटकता मिला मत्स्य पालक का शव
विज्ञापन

इटवा। इटवा थाने के हिंगुवा गांव के किनारे स्थित पोखरे के पास निर्माणाधीन मकान पर लगी लोहे की सीढ़ी से लटका मत्स्य पालक का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बलरामपुर जिले के तुलसीपुर निवासी चिनगुद (50) इटवा थाना क्षेत्र के हिगुंवा गांव में मकान बनाकर परिवार सहित रहते थे। वह एक तालाब में मछली पालन करते थे। शनिवार की रात वह तालाब में मछलियों की रखवाली के लिए बगल में स्थित एक निर्माणाधीन मकान के बाहर सोया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह भोर में ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मकान में लगी लोहे की सीढ़ी से चिनगुद का शव लटकते हुए देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ इटवा ज्ञानेंद्र राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed