{"_id":"6272b6b84c67ec75b8251e2a","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-went-missing-from-the-house-was-found-siddharthnagar-news-gkp4357037174","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता हुए युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता हुए युवक का मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से लापता हुए युवक का मिला शव
इटवा। गोल्हौरा थाने के ग्राम रमवापुर पाठक निवासी रामसूरत के 25 वर्षीय पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर से लापता होने के दो दिन बाद उसका शव मिला।
परिवार के लोगों ने बताया कि लाल बहादुर (25) दो मई की रात लगभग 10 बजे घर वालों को बताकर किसी आवश्यक कार्य से बाहर निकले थे। उसके बाद वह लौटकर नहीं आए। परिवार के लोगों ने गोल्हौरा पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी थी। गोल्हौरा पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। बुधवार दोपहर तीन बजे गांव के पास अकरारी नाले पर बने पुल के करीब पानी में शव होने की जानकारी मिली।
शव बाहर निकाला गया तो गांव के लोगों ने उसकी पहचान की। उसका चेहरा खून से सना हुआ था। शव मिलने की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। लाल बहादुर की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। एसओ गोल्हौरा छत्रपाल सिंह ने बताया कि युवक के मौत के मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि युवक की मानसिक हालत कुछ खराब थी।