फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of a young man found hanging from a noose

फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 24 Aug 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a noose
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बरगदी गांव में मंगलवार दोपहर तीन बजे युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के बरगदी गांव निवासी सोनू (21) पुत्र छोटेलाल मुंबई में रहकर काम करते थे। कुछ माह से वह घर पर ही रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को किसी घरेलू मामले से वह बहुत परेशान थे। मंगलवार को खाना खाने के बाद घर से निकले थे।
विज्ञापन

उसके बाद दोपहर में घर लौटे। दोपहर तीन बजे के आसपास परिजनों ने कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे सोनू का लटका शव देखा। फिर आसपास लोग मौके पर पहुंच गए। उसके बाद कपिलवस्तु थाने में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ कपिलवस्तु महेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed