फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of 11th class student found in the garden, case of murder against village youth

Siddharthnagar News: 11वीं की छात्रा की लाश बाग में मिली, गांव के युवक पर हत्या का केस

Sun, 11 Feb 2024 06:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 11 Feb 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
Dead body of 11th class student found in the garden, case of murder against village youth
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़ क्षेत्र में एक गांव के पास बाग में 11वीं की एक छात्रा का शव शनिवार सुबह पाया गया। उसके मुंह से झाग और नाक से खून निकला हुआ था। छात्रा शुक्रवार सुबह वह परीक्षा देने स्कूल गई थी, वहां से निकलने के बाद से वह लापता थी। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूचना पर एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवारवालों से जानकारी ली।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। उसकी मां की तहरीर के अनुसार, उनकी बेटी शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली। दिन में 12 बजे परीक्षा देने के बाद वह कॉलेज से निकल गई लेकिन शाम तक घर नहीं पहुची। इस पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी जब पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसी बीच शनिवार सुबह करीब 11 बजे किशोरी का भाई उसकी तलाश करते हुए गांव के पूरब बने प्राथमिक विद्यालय के पास गया। वहां आम के बगीचे में उसे बहन का शव दिखा। शव देखकर उसने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। एसपी प्राची सिंह, सीओ अरुणकांत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस पूछताछ में मृतका की मां ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक पर हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर है कि पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने इससे इन्कार किया है। वहीं, शुक्रवार सुबह ही मुंबई कमाने के लिए छात्राा के पिता बेटी के लापता होने की जानकारी के बाद घर के लिए लौट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंह के बल पड़ी थी छात्रा की लाश

बाग में छात्रा का शव मुंह के बल पड़ा था। वह पूरे स्कूल ड्रेस में थी। बैग भी कंधे पर ही था। उसके मुंह पर उल्टी के निशान थे। नाक से हल्का खून भी निकला था। गले पर कोई निशान नहीं थे। शरीर पर कुछ चोट के निशान थे। मुंह से झाग निकलने के कारण ऐसा माना जा रहा है कि शायद उसे जहरीला पदार्थ दिया गया हो। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। प्रथम दृष्टया ऐसा माना जा रहा है जैसे कहीं और हत्या करके शव को यहां लाकर रख दिया गया हो।
 

बाग में कैसे पहुंची छात्रा की लाश
छात्रा दोपहर 12 बजे स्कूल से परीक्षा देकर निकल गई थी। गांव से विद्यालय की दूरी लगभग पांच किलोमीटर है। छात्रा दोपहर में निकलने के बाद चार बजे तक घर नहीं पहुंची तो खोजबीन शुरू हुई। जिस बाग में उसकी लाश मिली, वह गांव से 200 मीटर दूर है, जो स्कूल और घर के रास्ते से दूसरी तरफ है। अब पुलिस ये जानने का प्रयास कर रही है कि छात्रा स्कूल कहां गई थी और क्या सच में उसकी हत्या हुई है या कोई और कारण है ?
क्यों किसी और की नजर नहीं पड़ी लाश पर
छात्रा का शव मिलने के बाद कई सवाल लोगों के जेहन में उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि जहां लाश मिली वहां पास में ही एक प्राथमिक स्कूल है, जहां देर शाम तक लोगों का आना-जाना लगा रहता है। क्यों किसी की नजर नहीं पड़ी? शनिवार सुबह 11 बजे तक जब भाई ने पहली बार शव देखा तब तक किसी की नजर उस पर नहीं गई?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed