{"_id":"618bf9e1eb26273d15141845","slug":"dcm-collides-with-puncture-truck-driver-dies-siddharthnagar-news-gkp415892210","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचर ट्रक से भिड़ा डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचर ट्रक से भिड़ा डीसीएम, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचर ट्रक से भिड़ा डीसीएम, चालक की मौत
औराताल (सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के उपधी चौराहे के पास मंगलवार देर रात सड़क के किनार पंक्चर ट्रक में डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक बाराबंकी का रहने वाला था।
डुमरियागंज की ओर एक ट्रक बांसी जा रहा था। बताया जा रहा है कि देर रात टायर पंक्चर होने से वह क्षेत्र के उपधी चौराहे के पास खड़ा था। ड्राइवर ट्रक को सड़क किनारे लगाकर पहिया ठीक करने लगा। उसी बीच बांसी से डुमरियागंज की तरफ जा रहे डीसीएम की सामने खड़े ट्रक में टक्कर हो गई।
हादसे में डीसीएम के ड्राइवर को सीने में चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान रोहित (32) पुत्र मनोहर निवासी बाराबंकी के रूप में की। उसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष डुमरियागंज अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।