{"_id":"6313a51707db1373264dfc23","slug":"daya-shankar-will-get-state-teacher-award-siddharthnagar-news-gkp449296259","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयाशंकर को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयाशंकर को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
विज्ञापन
दया शंकर पांडेय।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयाशंकर को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर प्रदेश सरकार ने लोटन ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पननी के सहायक अध्यापक दयाशंकर पांडेय का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया है। इन्हें पांच सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि जब से दयाशंकर पांडेय ने विद्यालय में कार्यभार संभाला, यहां की छात्र संख्या में लगातार वृद्धि हुई। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, खेलकूद, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन, संस्कार, आत्मरक्षा, कंप्यूटर ज्ञान समेत विभिन्न कलाओं में माहिर हो रहे हैं। इनके चयन पर सहयोगी शिक्षकों समेत राधेरमण त्रिपाठी, योगेंद्र पांडेय, आदित्य शुक्ल, अभय सिंह, एसआरजी अंशुमान सिंह, अपूर्व श्रीवास्तव, बाबूराम चौरसिया, हरिमोहन सिंह, पशुपति दुबे, विजय शंकर, हरिशंकर सिंह ने खुशी जताई है।
पूर्व में भी मिल चुके हैं कई पुरस्कार
दयाशंकर पांडेय बालिका शिक्षा, कायाकल्प, शिक्षण अधिगम सामग्री, नवाचार के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में दर्जन भर से अधिक पुरस्कार पा चुके हैं। इनमें स्वच्छता के लिए मिला आदर्श शिक्षक सम्मान, गत वर्ष सरकार की ओर से उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार समेत कई अन्य पुरस्कार मिले हैं।