{"_id":"6275719e3dba601faf1c620a","slug":"day-light-theft-in-city-siddharthnagar-news-gkp435949630","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की शिवपुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की शिवपुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की शिवपुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी
सिद्धार्थनगर। सुबह में परिवार के सदस्य गांव में गए थे। दोपहर में लौटे तो गेट का ताला टूटा था और आभूषण सहित शादी के लिए जुटाए गए सामान चोरी हो चुके थे। दिनदहाड़े हुई चोरी की भनक आसपास के लोगों को भी नहीं हुई। पुलिस चोरी की घटना से बेखबर रही। घटना नगर के शिवपुरी कालोनी में शुक्रवार को हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
उसका थाना क्षेत्र के मधुरी गांव निवासी दीनबंधु पांडेय सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। वह सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में मकान बनाकर पिछले तीन वर्ष से रह रहे हैं। उनके पुत्र मनोज पांडेय के अनुसार, गांव में सत्यनारायन की कथा सुनने के लिए परिवार के साथ सुबह गए थे। दोपहर में लौटे तो गेट का ताला टूटा मिला। आगे बढ़े तो अन्य कमरों को ताला टूटा था और आलमारी के सामान बिखरे थे। आभूषण गायब और अन्य सामान गायब थे। पीड़ित के मुताबिक, 12 जून को बहन की शादी के लिए सामान खरीदा गया था, उसे भी चोर उठा ले गए हैं। चोर घर से आभूषण सहित 10 लाख रुपये से अधिक का सामान ले गए हैं। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बारे में आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। इससे आसपास के लोग दहशत में हैं। इस संबंध में कोतवाल सदर तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
चोरी में हुआ है वाहन का इस्तेमाल
पीड़ित मनोज के मुताबिक, चोर नकदी आभूषण के साथ ही शादी का सामान भी उठा ले गए हैं। इसमें टीवी और कपड़े शामिल हैं। प्रतीत हो रहा है कि चोरों की संख्या दो से अधिक होगी और सामान ले जाने के लिए वाहन का इस्तेमाल किए होंगे। अगर पुलिस शहर के सीसी कैमरे की फुटेज खंगाले तो वारदात को अंजाम देने वाले उसकी गिरफ्त में आसानी जा जाएंगे।