फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Daughters going to another city to pursue career

Siddharthnagar News: कोच व ग्राउंड का अभाव, कॅरियर बनाने दूसरे शहर जा रहीं बेटियां

Mon, 18 Dec 2023 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Dec 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Daughters going to another city to pursue career
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच और खेल का अभाव है, जिससे शहर के खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए दूसरे शहर जा रहे हैं। खिलाड़ियों को अधिक रुपया खर्च करके अभ्यास करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्टेडियम में एथलेटिक्स व कबड्डी का कोच नहीं होने से खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने के लिए कोच नहीं मिल रहे हैं। खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए खिलाड़ी दूसरे शहर में जा रहे हैं, जिससे उन्हें 10 से 15 हजार रुपये महीना खर्च करके अभ्यास करना पड़ रहा है, खिलाड़ियों को ग्राउंड की भी सुविधा नहीं मिल रही है। खेल के क्षेत्र में कॅरियर बनाने वाले खिलाड़ी गुड़गांव व हरियाणा में रहकर तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

-------------
स्टेडियम में एथलेटिक्स के कोच नहीं है। मैंने दौड़ में प्रदेश लेवल पर गोल्ड मेडल पाया है, सुविधा नहीं होने से हिमाचल प्रदेश में प्रैक्टिस करने चली गई थी, लेकिन वहां प्रतियोगिता चल रही है, इस कारण कुछ दिन के लिए वापस आ गई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तृप्ति मिश्रा, खिलाड़ी
----------
कोच के अभाव में कबड्डी की प्रैक्टिस नहीं हो पा रही थी, खेल के क्षेत्र में कॅरियर बनाना है। कबड्डी की प्रैक्टिस गुड़गांव में रह कर करती हूं। पीजी में रहने से 13 से 14 हजार रुपये महीना खर्च आता है।

-अनुष्का पांडेय, खिलाड़ी
-------------
वर्जन
प्रैक्टिस करने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाता है, कोच के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जिन खेलों में कोच हैं, उनमें प्रैक्टिस कराई जा रही है।
-प्रमोद जायसवाल, प्रभारी क्रीड़ा अधिकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed