{"_id":"65aabe1281aaa425590c8711","slug":"daughters-can-touch-the-sky-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-11689-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो बेटियां छू सकती हैं आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो बेटियां छू सकती हैं आसमान
Fri, 19 Jan 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जयकिसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई, इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताने के साथ ही कानून के बारे में जानकारी दी गई। कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो बेटियां भी आसमान को छू सकती हैं। ऐसे बोलते हुए पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें प्रेरित किया। कार्यक्रम में 200 छात्राएं मौजूद रहीं।
मुख्य अतिथि सीओ डुमरियागंज सुजीत राय ने कहा कि बेटियों खुद को कमजोर न समझें। उनके अंदर अपार शक्ति है। बस उस शक्ति को पहचानने की जरूरत है। लक्ष्य तय करके सही दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। मुकाम पाना तय है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। किसी भी परीक्षा को देख लो टॉप-10 में आधे की हिस्सेदारी बेटियों की है। इसलिए उन बेटियों की तरह बनने की ठानो। कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक मोबाइल से दूरी बनाएं।
महिला थानाध्यक्ष शाइस्ता खान ने बेटियों से 112, 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन के बारे में सवाल किया। इस नंबर का कब और कैसे प्रयोग किया जाता है इसके बारे में जानकारी ली। साथ ही विषम परिस्थिति में पड़ने पर तत्काल इन नंबरों की मदद लेने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य जयराम यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्यामनंद श्रीवास्तव, सचिदानंद शुक्ल, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, लाल अभिषेक प्रकाश, नित्यानंद आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
एसओ ने आत्मरक्षा के गुर बताए
मंच पर संचालन के बीच महिला थानाध्यक्ष शाइस्ता खान ने महिला आरक्षियों को बुलाकर आत्मरक्षा का गुर बताना शुरू कर दिया। कोई मंचला एक हाथ पकड़े तो कैसे निपटे, दो हाथ पकड़े तो कैसे निपटे। इसके बारे में प्रयोग करके बताया और बेटियों से कहा कि अगर आपके साथ ऐसा होता है तो डरे नहीं, बल्कि सामना करें और इस विधि का प्रयोग करके उसे चित करें और वहां से भाग लें। आगे का काम पुलिस कर लेगी।
-- -
बोली छात्राएं
इस प्रकार के कार्यक्रम हमेशा विद्यालय में होते रहना चाहिए। इस कार्यक्रम के जरिए हमें जो जानकारी नहीं थी, वह हासिल हुई। पुलिस को करीब से देखकर डर खत्म हुआ।
-लक्ष्मी, छात्रा
-- -
पुलिस परेशान करती है, यह सुनते चले आ रहे हैं। घर पर और आसपास हमेशा ऐसी चर्चा होती है। लेकिन पुलिस अच्छी और इतनी अच्छी है, आज समझ में आया।
-शीतल, छात्रा
-- -
आत्मरक्षा के बारे में जो जानकारी दी गई, उसका हम उपयोग करेंगे। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। अकेले आना-जाना होता है। कार्यक्रम देखकर मनबोल बढ़ा है।
-सुमन, छात्रा
-- -
कॅरियर कैसे बनेगा इसके बारे में सीओ सर ने बहुत अच्छी जानकारी दी। कहा कि अपने भविष्य के बारे में सोचो लक्ष्य तय करों, यह बहुत अच्छा लगा। उनसे आगे बढ़ने की सीख मिली है।
-अकालमती, छात्रा