फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Damaged bridge poses traffic problems, risk of accidents

Siddharthnagar News: क्षतिग्रस्त पुल से आवागमन में परेशानी, हादसे का खतरा

Sun, 15 Mar 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Damaged bridge poses traffic problems, risk of accidents
शोहरतगढ़। क्षेत्र के नकथर के पास वाणगंगा कैनाल नहर पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल की रेलिंग टूट जाने से यहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल से नकथर, परिगवा, अतरी, महमुदवा, कोटिया बाजार, नौडिहवा और बसहिया सहित कई गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। पुल की रेलिंग टूट जाने के कारण लोगों को नहर में गिरने की आशंका बनी रहती है और बड़ी सावधानी के साथ पुल पार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। क्षेत्र के निराला मौर्य, श्रीप्रकाश, मनीराम और लालजी सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से पुल की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed