फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cut five electricity connections in arrears

Siddharthnagar News: बकाए में पांच बिजली कनेक्शन काटे, 1.20 लाख वसूले

Sat, 26 Aug 2023 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 26 Aug 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
cut five electricity connections in arrears
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर के मंदिर चौराहा और इटवा रोड पर विद्युत निगम की जांच टीम ने शुक्रवार को सघन कनेक्शन चेकिंग अभियान चलाया। जांच टीम ने पांच लोगों का बकाया बिल जमा न करने के चलते कनेक्शन काट दिया। मौके पर बकायेदारों से 1.20 लाख रुपये बिल वसूला।
विज्ञापन

डुमरियागंज विद्युत उपखंड के एसडीओ बबलू चौधरी की अगुवाई में शुक्रवार को अवर अभियंता अजीत सिंह आदि की टीम ने डुमरियागंज नगर के मंदिर चौराहा के निकट तथा इटवा रोड पर दुकान और मकान के कनेक्शन की चेकिंग की। इस दौरान डुमरियागंज में पांच विद्युत कनेक्शन बकाया बिल जमा ना करने के चलते टीम द्वारा काट दिया गया। टीम ने चार लोगों का कनेक्शन लोड अधिक पाए जाने पर पेनल्टी वसूली के लिए उनकी रिपोर्ट अधिशासी अभियंता कार्यालय और उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गई। इस दौरान जेई अजीत कुमार सिंह, लाइनमैन नवरंगी, सुधीर कुमार, जीतू, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed