फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CSR changed the face of schools and hospitals in the district

Siddharthnagar News: सीएसआर से बदला जिले के स्कूलों व अस्पतालों का स्वरूप

Fri, 05 Jan 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
CSR changed the face of schools and hospitals in the district
सिद्धार्थनगर। सीएसआर (कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी) मद के 34 करोड़ रुपये से जिले के कई स्कूलों एवं अस्पतालों का स्वरूप बदल गया है। इससे परिषदीय स्कूलों व अस्पतालों की दशा सुधारने का काम हुआ ही, कपिलवस्तु में विपश्यना केंद्र का निर्माण कर पर्यटकीय सुविधाएं भी बढ़ाई गई। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में चार करोड़ की लागत से ट्रामा सेंटर का निर्माण हो रहा है। जबकि अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय से जिले में सीएसआर मद से 40 करोड़ की परियोजनाएं पाइप लाइन में है।
विज्ञापन

सीएसआर मद से 9.32 करोड़ रुपये की लागत से 1065 परिषदीय स्कूलों की पेंटिंग, 352 स्कूलों में स्मार्ट क्लास और 43 स्कूलों के मरम्मत कराए गए। कपिलवस्तु में 9.32 करोड़ रुपये की लागत से विपश्यना केंद्र का निर्माण, पुस्तकालय का निर्माण हुआ। इसके साथ ही 93 लाख रुपये में दो अस्पतालों में माड्यूलर ओटी और 60 लाख रुपये में पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम का निर्माण हुआ। जबकि छह पीएचसी पर 60 लाख रुपये में 10-10 लाख रुपये में सोलर प्लांट स्थापित किया गया है। इसके साथ सीएसआर मद से ही सीएमओ कार्यालय में ट्रेनिंग सेंटर, बेवां सीएचसी पर पीआईसीयू वार्ड का निर्माण कराया गया है। अधिवक्ता रिपुंजय सहाय का कहना है कि इन निर्माण कार्यों से जिले के स्कूलों और अस्पतालों के स्वरूप में बदलाव दिख रहा है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बीएस यादव का कहना है कि सीएसआर के माध्यम से निर्माण कार्यों का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

--------------
नीति आयोग के 12 करोड़ से हुए काम
पिछड़े जिले में शामिल होने के कारण यहां नीति आयोग की तरफ से अब तक मिले 12 करोड़ रुपये से कार्य हुआ है। इसमें 14 मॉडल स्कूल व 14 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, राजकीय पुस्तकालय का निर्माण, आंबेडकर सभागार का पुनरोद्धार, कस्तूरबा में कंप्यूटर कक्ष का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
नीति आयोग के मानक पर आकांक्षी जनपद में शामिल इस जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे है, जिससे इसे अग्रणी जिले की श्रेणी में लाया जा सके।
-पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed