{"_id":"694d750db9340f551e0c2b55","slug":"cryptocurrency-transactions-busted-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150475-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: क्रिप्टोकरेंसी से लेनदेन का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: क्रिप्टोकरेंसी से लेनदेन का भंडाफोड़
Thu, 25 Dec 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
नेपाल पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। स्रोत विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कृष्णनगर नगरपालिका नंबर-दो स्थित बस पार्क क्षेत्र के हमाल होटल में नेपाल पुलिस के विशेष दल ने बुधवार को छापा मारा। इस दौरान क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से किए जा रहे अवैध आर्थिक लेनदेन का पर्दाफाश हुआ। पकड़े गए दोनों आरोपी भारतीय हैं। पुलिस अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु तथा इलाका पुलिस कार्यालय कृष्णनगर की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र के मुंबई मलाड ईस्ट, कुर्ला मिलन पिपरी पाड़ा चाल निवासी साहिल सुनील सिंह (29 वर्ष) और लखनऊ मणिनगर निवासी उज्ज्वल सिंह (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से अवैध मुद्रा कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, कई अहम साक्ष्य और विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह लेनदेन डिजिटल माध्यमों और क्रिप्टो करेंसी के जरिए किए जा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुलुकी अपराध संहिता के तहत अवैध आर्थिक कारोबार का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।