फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Crowd gathered in festive procession

Siddharthnagar News: उत्सव यात्रा में उमड़ा सैलाब, राममय हुआ जनपद

Sat, 20 Jan 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in festive procession
सिद्धार्थनगर। 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शनिवार को डुमरियागंज के शाहपुर से भव्य उत्सव यात्रा निकाली गई। मुख्यालय पहुंचने पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा में शामिल लोगों ने भगवान राम का जयकारा लगाकर क्षेत्र को राममय बना दिया।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ शाहपुर स्थित हिन्दू भवन से पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने विधि-विधान से पूजन कर व श्रीराम ज्योति जलाकर किया। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार उत्सव यात्रा शाहपुर चौराहा से खीरामण्डी, डुमरियागंज चौराहा, बैदौला, सोनहटी, पथरा, मिठवल सहित सभी चौराहों पर पहुंची तो श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल होकर फूल-माला से स्वागत किया। झांकी में श्रीराम, सीता व लक्ष्मण सहित सभी की आरती उतारी। हाथ में श्रीराम का झंडा लिए युवा काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

पुरुषों व महिलाओं ने फूल माला और अक्षत से शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सदर विधायक श्याम धनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, लव कुश ओझा, मधुसूदन अग्रहरि, नरेंद्र त्रिपाठी, चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी उर्फ़ चंदू, धर्मराज वर्मा, रमेश श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, अमरेंद्र त्रिपाठी, विष्णु श्रीवास्तव, गौतम सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
उत्सव यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
बांसी। हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में डुमरियागंज से निकली श्रीराम उत्सव यात्रा का बांसी रोडवेज चौराहे पर भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं अजय वर्मा साईं बाबा मन्दिर के पुजारी संजय तिवारी,आलोक अग्रहरी, भाजपा महिला मोर्चा जिलामंत्री अनुपमा सिंह, मिथिलेश गुप्ता,शायमकली,शैल देवी, कमलादेवी,पिंकी देवी,आनंद मणि त्रिपाठी की अगुवाई में 21 ब्राह्मणों द्वारा शंख बजाकर उत्सव यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने यात्रा की आरती उतारी।
लोगों ने पुष्प वर्षा की व माला पहनाकर जय श्रीराम का उदघोष कर स्वागत किया। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान गौरीशंकर अग्रहरी, पूर्व प्रो. कालिका प्रसाद त्रिपाठी, ओम प्रकाश चौधरी, राजेश सोनी, मंटू जायसवाल, पप्पू मौर्या, दीपक चौधरी, धर्मेंद्र गुप्ता, रामाकांत आजाद आदि ने स्वागत किया।

-------

मेंही हरदो में निकली कलश यात्रा औराताल। डुमरिया तहसील क्षेत्र के मेंही हरदो गांव में स्थित पोखरे के पास नवनिर्मित दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। शनिवार को शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा दिन में 2 बजे निकला। गौरा घाट तट पर जल भरने के लिए पहुंचा। इस दौरान अजीत सिंह, विवेक सिंह, अमरनाथ सिंह, जयकुमार सिंह, संजय सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, रणवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed