फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cross-border commuters screened

सीमापार से आने-जाने वालों की जांच की

Wed, 12 Jan 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cross-border commuters screened
सीमापार से आने-जाने वालों की जांच की
विज्ञापन

ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा के सभी बॉर्डर के चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। चुनाव को निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने बॉर्डर से आने-जाने वालों की हर गतिविधि की निगरानी करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने शुरू कर दिए हैं। ताकि हर संदिग्ध वाहन की जांच के दौरान कैमरे से नजर रखी जा सके।
नेपाल सीमा से सटे मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा, लीलाडिहवा, लालपुर तथा नरकुल बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। कैमरा लगने से आपराधिक घटनाओं में भी कमी आने की संभावना है। मोहाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि थाना क्षेत्र के कुल चार बॉर्डर पर कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बॉर्डर की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाना अति आवश्यक था। इससे आपराधिक गतिविधियों में कमी आएगी तथा चुनाव को सकुशल संपन्न करवाने में भी मदद मिलेगी। चुनाव में नेपाल से भारत नेपाली शराब आने की संभावना रहती है, जिसे रोकना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगने से शराब व्यवसायियों पर भी कड़ी नजर रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed