{"_id":"687bdb80a6248a43b7064fce","slug":"crops-are-drying-up-due-to-lack-of-water-in-the-canal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141389-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहर में पानी न आने से सूख रही फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहर में पानी न आने से सूख रही फसल
विज्ञापन
औराताल क्षेत्र में सूखी हुई उपधी नहर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
औराताल। बारिश के अभाव में सूख रही फसल को लेकर दर्जनों गांवों के किसान चिंतित हैं, जबकि इन गांवों के बीच से माइनर नहर निकली है। यदि इन सहायक नहरों में पानी आता तो हजारों एकड़ फसल सूखने से बच जाती।
डुमरिया गंज तहसील क्षेत्र की सरयू नहर से सुहेलवा तथा उपधी से दो सहायक नहरें निकली हैं। सुरजी माइनर सुरजी सुहेलवा, बीरपुर रतनपुर, कुंडी, रसूल पुर, सिरमझरी, असनहरा के रास्ते आठ किमी की दूरी तय करके कमहरिया ताल में मिलती हैं। दूसरी माइनर नहर उपधी से निकल कर हरबंधनपुर कैथवलिया, रेहरा, प्रानपुर चौखड़ा, अमौना होते हुए भालू कोनी के पास ताल में गिरती है।
इन दोनों सहायक नहरों से कई हजार एकड़ फसल की सिंचाई हो सकती है, लेकिन दोनों नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाता है।
गांव के किसानों का कहना है कि इन माइनर्स में पानी छोड़ा जाता है तो हम लोगों की फसल सूखने से बच जाती।
इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर दिखवाकर माइनर में पानी छुड़वाने का प्रबंध किया जाएगा।