फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Crop cut, could not be selected, location of purchase center

फसल कट गई, नहीं चयन हो सका क्रय केंद्र का स्थान

Thu, 28 Oct 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Crop cut, could not be selected, location of purchase center
फसल कट गई, नहीं चयन हो सका क्रय केंद्र का स्थान
विज्ञापन

लोटन। धान की फसल कट गई है, लेकिन क्षेत्र के क्रय केंद्र के स्थान का चयन नहीं हो पाया है। किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण करा लिया है। अब फसल कट गई तो उन्हें अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए धान को बिचौलियों के हाथ बेचने की मजबूरी है।
धान क्रय केंद्र न खुलने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। किसान अपना धान आढ़तियों के हाथों कम दामों पर बेचने के लिए मजबूर हैं। अक्तूबर बीतने वाला है, लेकिन क्रय केंद्र शुरू नहीं हो सके। किसानों का धान 1300 से लेकर 1400 प्रति क्विंटल की दर पर आढ़ती खरीद रहे हैं। किसान दलहनी, तिलहनी फसलों की बुवाई डीजल तथा घरेलू खर्चों के लिए मजबूर होकर लोटन क्षेत्र के आढ़तियों के हाथों अपना धान बेच रहे हैं। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1930 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

रबी की फसल के लिए चाहिए रकम
क्षेत्र के नेमशंकर सिंह, प्रमोद चौरसिया, रामबरन, रामदेव गुप्ता, भोला वर्मा, शिवकुमार, तेज सिंह बताया कि वे काफी दिनों से सरकारी धान क्रय केंद्र खुलने का इंतजार करने के बाद मजबूर होकर धान बेच रहे हैं। अगर रबी की फसल की तैयारी में देर हुई तो जमीन सूखने बाद बुवाई से पहले सिंचाई करने में ज्यादा खर्च आएगा। इस संबंध में एआर सहकारिता वकील वर्मा का कहना है कि धान क्रय केंद्र खोलने के लिए सूची जिला प्रशासन को भेजी गई है। शुक्रवार तक केंद्र का चयन होने की संभावना है। उसके बाद धान की खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed