फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lucknow criminal arrested in siddharthnagar

लखनऊ में अपराध करने वाला बदमाश था फरार, यहां ऐसे हुआ गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2020 08:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2020 08:56 AM IST
सार

  • छह वर्ष पूर्व लखनऊ से चोरी लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद
  • खेसरहा पुलिस ने देर रात क्षेत्र के पचमोहनी चौराहे से पकड़ा
  • जिले का है निवासी है अपराधी, लखनऊ में कई केस दर्ज

विज्ञापन
Lucknow criminal arrested in siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ में अपराध करने वाला जिले का एक अपराधी बुधवार की रात खेसरहा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से छह वर्ष पूर्व चोरी लाइसेंसी रिवाल्वर, कारतूस और स्कूटी बरामद हुई है। चेकिंग के दौरान देर रात पुलिस ने उसे पचमोहनी के पास से पकड़ा था। असलहा के बारे में छानबीन में पता चला कि उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे लखनऊ में दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस सभागार में बृहस्पतिवार को एसपी विजय ढुल ने बताया कि एसओ खेसरहा बुधवार रात क्षेत्र के पचमोहनी तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक स्कूटी सवार पुलिस को चेकिंग करते देख भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी में उसके पास से एक रिवाल्वर, दो कारतूस बरामद किए गए। छानबीन में पता चला कि असलहा चोरी का है। मामले में छह वर्ष पूर्व गाजीपुर (लखनऊ) में चोरी का केस दर्ज हुआ है। रूपेश अग्निहोत्री नाम के व्यक्ति ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम अमरजीत सिंह उर्फ अरविंद सिंह उर्फ कल्ला उर्फ नट देहाती निवासी कलनाखोर थाना खेसरहा बताया है। छानबीन में पता चला कि लखनऊ के गोमतीनगर थाने में हत्या के प्रयास और चोरी के 10 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि लखनऊ के जानकीपुरम थाने में लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी और गाजीपुर थाने में बाइक चोरी का केस दर्ज है।


हालांकि जिले में उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में एसओ खेसरहा प्रदीप सिंह, एसआई विश्वमोहन राव, आरक्षी सिद्धार्थ सिंह, अंकित कुमार, शिव प्रसाद सिंह, रहमअली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed