{"_id":"5adb6fe64f1c1b86098b5c8c","slug":"youth-returning-from-a-procession-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
टूटा गमों का पहाड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। उसका क्षेत्र के धोबहा गांव के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बड़गो गांव में बारात में शामिल होकर घर लौट रहा था। घटना के समय उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
सदर क्षेत्र के महदेवा लाला गांव निवासी राजमन के लड़के की शादी शुक्रवार को थी। बारात बड़गो गांव में गई थी। गांव निवासी महेंद्र (25) पुत्र चंद्रजीत भी बाइक से बारात गया था। बताते हैं कि देर रात करीब एक बजे महेंद्र बारात से घर जाने की बात कहकर निकला था। वह उसका थाना क्षेत्र के धोबहा गांव के पास पहुुंचा कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी और वह सड़क पर पड़ा हुआ था। देर रात गांव के बगल नाच देखकर लौट रहे लोगों ने घटना की जानकारी चौकीदार को दी। चौकीदार ने घटना की जानकारी उसका पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर घटना की जानकारी घरवालों को दी। इस संबंध में एसओ उसका अनिल प्रकाश पांडेय ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।