फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Took two houses, took thieves, jewels and cash

दो घरों में घुसे चोर, गहने व नकदी ले गए

Sat, 16 Dec 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Took two houses, took thieves, jewels and cash
बुढ्ढी खास गांव में हुई चोरी में विखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। ढेबरुआ के बाद अब त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र को चोरों ने निशाना बनाया है। शुक्रवार की रात बुड्ढी खास गांव के दो घरों में घुसकर चोरों ने नकदी-जेवरात सहित लाखों के  सामान को उड़ा लिया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होते ही गृहस्वामियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम बुड्ढी खास निवासी अब्दुल हक शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। रात में चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस गए। अंदर सो रही अब्दुल हक की पत्नी व पुत्र को बाहर से कुंडी लगाकर कमरे में कैद कर दिया। संदूक में रखा 35 हजार रुपये नकद, कान की बाली, पाजेब, पायल, नथिया आदि सामान चुरा ले गए। सुबह उनकी बेटी उठी तो उसने घटना की जानकारी मोहल्ले वालों को दी। इसी गांव के रामनिवास के घर में घुसे चोरों ने पत्नी के बक्से में रखा 15 हजार रुपये नकदी, माला, गले का हार, कान की बाली, कड़ा सहित अन्य सामान गायब कर दिया। इसी गांव के हिदायतुल्ला व मोबीन के घरों में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया। मगर जागरण होने के कारण चोर कामयाब नहीं हो सके। घटना की जानकारी पर त्रिलोकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ ने जल्द ही चोरी की पर्दाफाश करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed