फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The two sides in the bloody battles, many wounded

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई जख्मी

Fri, 09 Sep 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
The two sides in the bloody battles, many wounded
kabul attack - फोटो : Reuters
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र में लड़की भगाने के आरोपी युवक के परिवार के लोगों से कहासुनी के बाद शुक्रवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। घटना में दोनों तरफ के आधा दर्जन से ज्यादा लोग लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

  भवानीगंज थानाक्षेत्र के भड़रिया गांव के गड़रिया डीह निवासी मुकेश पर छह माह पूर्व गांव की ही एक लड़की को भगाने का आरोप लगा था। पुलिसिया कार्रवाई के बाद लड़की 15 दिनों बाद बरामद हो गई थी। कुछ दिन पहले लड़की फिर घर से अचानक गायब हो गई। इस बार भी शक मुकेश पर ही गया। इसे लेकर दोनों घरों में कहासुनी होती थी। शुक्रवार को सुबह के समय एक बार फिर इसी मसले को लेकर रार छिड़ गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष के लोगों में ईंट-पत्थर चलने लगे। आरोप है कि इसी बीच लड़की पक्ष के एक शख्स ने कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

कुल्हाड़ी के हमले में मासूम सपना का हाथ कट गया और मुकेश के अलावा उसके भाई उमेश का सिर फट गया। वहीं दूसरे पक्ष के प्रकाश, रूपा, किसमाती, शीला व साधना को भी गंभीर चोट आई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए डुमरियागंज न्यू पीएचसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों से थाने पर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में भवानीगंज एसओ ओंकार सहाय ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। घायलों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed