फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The two sides clashed ration distribution

राशन वितरण को लेकर दो पक्ष भिड़े

Tue, 09 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
The two sides clashed ration distribution
हमले में घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। - फोटो : अमर उजाला
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के भतीजवापुर गांव में मंगलवार को राशन वितरण को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में 11 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची बांसी व पथरा पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

भतीजवापुर गांव के कोटे की दुकान गांव के ही रामशंकर चलाते हैं। मंगलवार को गांव के कुछ लोग राशन लेने के लिए गए थे। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई। मामला इस कदर बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इस बीच की किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर बांसी व पथरा बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को थाने ले आई। इस घटना में दोनों पक्ष से 11 लोगों को चोट आई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में ग्राम प्रधान के पुत्र पवन कुमार चौरसिया ने आरोप लगाया है कि कोटेदार दो माह राशन वितरण करता है और एक माह का राशन हड़प जाता है। जून व जुलाई माह का राशन वितरण किया था। अगस्त माह का राशन लेने के लिए कार्ड धारक गए थे, जिस पर कोटेदार व उनके समर्थकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोटेदार रामशंकर ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने दुकान पर आकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली दी और विरोध करने पर घर में मौजूद छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर मामले का शांत कराया गया। प्रधान पक्ष की ओर से पांच कोटेदार की ओर से छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed