फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The principal tried to post misleading information

भ्रामक सूचना पोस्ट करने पर प्रिसिंपल पर मुकदमा

Fri, 08 Apr 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 08 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The principal tried to post misleading information
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्स एप ग्रुप में भ्रामक टिप्पणी करने पर डुमरियागंज की बसपा प्रभारी सैयदा खातून के पति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आईटी एक्ट के तहत उन्हें नामजद करते हुए पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

ऐसे अन्य यूजर्स की भी तलाश तेज कर दी है, जो सामाजिक प्रेमभाव को बिगाड़ने के लिए आपत्तिजनक पोस्ट कर रहे हैं। पुलिस ने इन ग्रुपों के एडमिन को भी कड़े निर्देश जारी किए गए है। इस कार्रवाई से जहां राजनीतिक हलके में खलबली मच गई है, वहीं व्हाट्स पर बेअंदाज टिप्पणी करने वाले भी सहम गए हैं।
विज्ञापन

बीते दो अप्रैल की रात पथरा थाना क्षेत्र के बेलवट गांव में खेत में पशु चरने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों पक्षों से दो लोग घायल हुए थे। इस दौरान एक पक्ष से फायरिंग भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौरी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स की तैनाती कर दी गई थी। इसी घटना को लेकर बसपा की डुमरियागंज प्रभारी सैयदा खातून के पति व आजादनगर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जहीर मलिक ने सात अप्रैल को एक न्यूज ग्रुप में टिप्पणी पोस्ट की थी।
इसमें उन्होंने लिखा कि पथरा बाजार में एक पक्ष के लोगों ने रहीमुल्लाह को लाठी-डंडे से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

इस पोस्ट पर पुलिस के एक अधिकारी की ओर से तत्काल स्पष्टीकरण देने के बावजूद जहीर की ओर से अपनी बातों को ही सही ठहराया जाता रहा। मामले को गंभीरता से लेते हुए पथरा पुलिस ने सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश मानते हुए जहीर मलिक के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पथरा पुलिस इसकी विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed