{"_id":"5a354e324f1c1b6a678c21a5","slug":"teenager-killed-by-policeman-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से दबकर किशोरी की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल से दबकर किशोरी की मौत, एक जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के प्यूरिया गांव में शनिवार की शाम गांव में धान लादने गए ट्रक में बिजली का तार फंस गया जिससे खिंचाव होते ही पोल टूटकर गिर गया। हादसे में सड़क के बगल खड़ी एक किशोरी की पोल के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ट्रक सहित चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। जख्मी हुई दूसरी किशोरी को इटवा सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
क्षेत्र के प्यूरिया गांव में शनिवार की शाम एक ट्रक धान लादने के लिए आया था। गांव में अंदर घुसने के बाद ट्रक के छाजन में बिजली का तार फंस गया। ट्रक चालक ने ध्यान नहीं दिया लिहाजा खिंचाव से बिजली का पोल टूटकर गिर गया। वहां मौजूद इसहाक की पुत्री अफसर जहां (15) की पोल के नीचे दबने से तत्काल मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद उसी गांव के निवासी श्रीप्रकाश की पुत्री अनामिका (14) गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया और 100 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक चालक को हिरासत में लिया और ट्रक थाने ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
उधर, गंभीर रूप से घायल अनामिका का इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक हालत गंभीर बनी हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष बह्मनंद गौड़ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक व चालक कब्जे में हैं। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।