{"_id":"57409bdf4f1c1bfe16ac7863","slug":"sheriff-s-severed-head-husband-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति का कटा सिर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के पति का कटा सिर बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 21 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
परिवार की महिलाओं को समझातीं महिला पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनपुर गांव के प्रधान पति लालमोहर का कटा हुआ सिर 34 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को बरामद हुआ। हत्यारों ने कटे हुए सिर को गमछे में लपेट कर घटनास्थल से करीब एक किमी दूर खेत में गाड़ रखा था। डाग स्क्वाड की मदद से मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सिर को खेत से बाहर निकलवाया।
पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हालांकि कटे सिर के अलावा पुलिस कोई अन्य सुराग नहीं जुटा पाई है। इससे पहले शव के अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस परिजनों का दिन भर मान-मनौव्वल करती रही। सिर मिलने के बाद ही परिजन देर शाम अंतिम संस्कार को राजी हुए। मदनपुर की प्रधान सुभावती देवी के पति व पूर्व प्रधान लालमोहर की शुक्रवार की सुबह 5 बजे धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
हत्यारे सिर काट कर भी साथ ले गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस कटे सिर को बरामद करने में जुटी हुई थी। गांव समेत आस-पास के इलाकों को छावनी बनाकर पुलिस के आला अफसर कई थानों की फोर्स के साथ कटे सिर की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आस-पास के कुंए, तालाब, पोखरों, झाडिय़ों सहित हर संभव स्थान की तलाश की, मगर नाकाम रही। दोपहर बाद एसएसबी की डाग स्क्वाड टीम को दोबारा मौके पर लाया गया। एसएसबी का खोजी कुत्ता एक घंटे तक घटनास्थल के आस-पास के क्षेत्रों को सूंघता रहा।
हत्या के दौरान इस्तेमाल में हुई शाल को सुंघाया गया। इसके बाद खोजी कुत्ते ने दिशा बदली। घटनास्थल से पूरब दिशा में करीब एक किमी दूर रामकुमार के खेत में जाकर रूक गया। पुलिस ने इस क्षेत्र में सर्चिंग करते हुए चिह्नित स्थान की खोदाई कराई तो गमछे में लिपटा कटा हुआ सिर बरामद हुआ।
सिर बरामद होने सूचना मिलते ही परिजन समेत ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस से सिर को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी लल्लन सिंह ने बताया कि कटा हुआ सिर बरामद कर लिया।