फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   santkabir nagar's youth killed, body found

संतकबीरनगर के युवक की हत्या, लाश बरामद

Fri, 20 Nov 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Fri, 20 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खेसरहां थाना क्षेत्र के कलनाखोर गांव के पास शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उसके शरीर में धारदार हथियार से हमले के निशान थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव निवासी 30 वर्षीय मनोज गुरुवार की शाम एटीएम से पैसा निकालने की बात कह घर से निकला था, मगर घर नहीं लौटा।
 शुक्रवार की सुबह खेसरहां थाना क्षेत्र के कलनाखोर गांव के पास सड़क किनारे उसका शव बरामद हुआ। पुलिस की सूचना पर पहुंचे घर वालों ने शिनाख्त की। मृतक के पिता रामदास ने खेसरहां थाने में दी गई तहरीर में हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर में लिखा है कि मनोज की पत्नी की रिश्तेदारी कलनाखोर गांव में थी, जहां उसका आना-जाना अक्सर लगा रहता था।
विज्ञापन

उसी घर के सामने रहने वाले एक सख्श ने डेढ़ माह पूर्व मनोज को गांव में आने से मना किया था। जान से मारने की धमकी भी दी थी। खेसरहा एसओ रवि राय के मुताबिक मृतक के पेट व गले में चाकू से वार के निशान मिले हैं। पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed