{"_id":"5a26d0024f1c1bce408bb370","slug":"retired-railway-workers-crushed-truck-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी को ट्रक ने कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। इटवा कस्बे में सोमवार की शाम पैदल बाजार करने जा रहे सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी को ट्रक ने कुचल दिया था। हादसे में गभीर रूप से जख्मी रेलवे कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ माह पूर्व सेवानिवृत्त होने के बाद गांव आया था।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी श्रीकांत (63) रेलवे में कर्मचारी थें, वह गोरखपुर में तैनात थे। लोगों के मुताबिक अभी कुछ माह पूर्व सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में आकर रहने लगे थे। सोमवार को बाजार करने के लिए वह इटवा गए थे। बताया जा रहा है कि कस्बे में पैदल वह सामान खरीदने के लिए जा रहे थे, तभी पीछे से आकर ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में श्रीकांत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
गोरखपुर ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ इटवा जयदीप दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे मे लेकर कार्रवाई की जाएगी।