{"_id":"5a1af5a24f1c1bc9678be27d","slug":"railway-worker-jumps-from-rapti-bridge-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मी ने राप्ती पुल से लगाई छलांग, लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे कर्मी ने राप्ती पुल से लगाई छलांग, लापता
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
बिलखते मृतक के परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। बांसी-नौगढ़ मार्ग पर राप्ती पुल से रविवार की देर शाम संतकबीरनगर निवासी रेलवे कर्मचारी ने नदी में छलांग लगा दी। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। वह यहां नरकटहा स्थित ससुराल में आ रहा था। घटना के समय पत्नी भी साथ में मौजूद थी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सवाइपार गांव निवासी राजाराम बिंद (45) रेलवे सिग्नल वर्कशॉप में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। उसकी ससुराल नरकटहा के निरालानगर में है। करीब एक माह पहले वह घर से ड्यूटी के लिए गोरखपुर गया और पत्नी मायके आ गई थी। इसके बाद से पति-पत्नी में संपर्क नहीं था। पत्नी निरही के मुताबिक रविवार की दोपहर राजाराम ने उसे फोन कर बांसी रोडवेज स्टैंड पर बुलाया। यहां काफी देर तक दोनों साथ रहे। अंधेरा होने के चलते वह पति को साथ लेकर निरालानगर में मायके लौट रही थी। दोनों राप्ती पुल के मध्य में पहुंचे, तभी अचानक राजाराम ने नदी में छलांग लगा दी।
शोर-गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से नदी में राजाराम की तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। देर रात तक तलाश जारी थी। महिला के मुताबिक पति मानसिक रूप से तनाव में था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना था कि महिला की सूचना के बाद गोताखोरों के माध्यम से तलाश की जा रही है। घटना के कारण की भी छानबीन जारी है।