फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepali liquor recovered 90 cases, one case

90 पेटी नेपाली शराब बरामद, एक पर केस

Sun, 11 Dec 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Dec 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Nepali liquor recovered 90 cases, one case
शोहरतगढ़ के नीबी दोहनी में पकड़ा गया नेपाल निर्मित शराब। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। आबकारी विभाग की टीम ने रविवार की देर शाम कस्बे से सटे नीबी दोहनी गांव में छापेमारी की। टीम ने यहां एक घर से 90 पेटी में भरा हुआ तीन हजार शीशी नेपाली शराब बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आबकारी निरीक्षक नौगढ़ शिखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने रविवार की देर शाम मुखबिर की सूचना शोहरतगढ़ कस्बे से सटे नीबीदोहनी गांव में एक घर में छापेमारी की।
विज्ञापन

टीम ने घर से 90 पेटी नेपाली शराब बरामद किया। टीम में ऋतु प्रकाश चौधरी, अवधेश श्रीवास्तव, शिवेंद्र तिवारी, रामसुभग चौधरी, विवेक आनंद, हरिशंकर पाठक आदि शामिल रहे। जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि अवैध शराब के धंधे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जहां से भी सूचना मिलती है छापेमारी कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed