{"_id":"5759a78c4f1c1b41359c5bb5","slug":"laws-on-assault-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता आशमा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी ससुराल के लोगों पर जान से मारने की कोशिश और बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने यह भी बताया है कि अगर वह घर से बाहर निकलकर नहीं भागती तो उसे आग के हवाले कर दिया जाता। पीड़िता ने अपने साथ हुए अत्याचार की कहानी पुलिस को बताते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के लटिया गांव निवासी तौफीक की पत्नी आशमा (25 साल) ने थाने पर दिए अपने तहरीर में बताया कि उसके शौहर मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। वह घर पर अपने तीन साल के बच्चे के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। वह लोग अक्सर उससे झगड़ा करते रहते हैं।
गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे उसके ससुराल के लोग उसके पास आकर मारने-पीटने लगे। बेरहमी से पिटाई के बाद उसे जान से मारने की भी कोशिश की गई। उसने पड़ोस के घर में जाकर जान बचाई। फिर अपने बाप को फोन पर सारी घटना बताई।
विज्ञापन
इसके बाद आशमा के पिता लटिया गांव में पहुंच कर बेटी को लेकर थाने पर गए। जहां तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों के उत्पीडन की जानकारी दी। इस संबंध में भवानीगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि बड़े साहब बाहर हैं। इस तरह से संबंधित कोई मामला थाने पर नहीं आया है। पता करवाते है।