फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kidnapped girl found, arrested accused

अपहृत बालिका मिली, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Nov 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Nov 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped girl found, arrested accused
शाहपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। स्थानीय पुलिस ने बालिका (11) का अपहरण करने वाले आरोपी को शुक्रवार की शाम शाहपुर के पास से गिरफ्तार करने के साथ ही अपहृत बालिका को सही सलामत छुड़ा लिया। थाने पर लाकर पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं महिला पुलिस की अभिरक्षा में बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। शाहपुर चौकी इंचार्ज विजय कुमार दुबे ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में गोंडा जिले के थाना मनकापुर के ग्राम देवियापुर निवासी डब्लू उर्फ गिरीश चन्द्र मौर्या (18) वर्ष का बालिका के गांव आना-जाना था।
विज्ञापन

यहां वह अपने रिश्तेदार के घर आकर रहता था। इसी दौरान गांव की एक बालिका को बहला- फुसलाकर 11 नवंबर को धोखे से भगा ले गया था। परिजनों की तहरीर पर इटवा पुलिस ने 16 नवंबर को पाक्सो एक्ट, अपहरण सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को शाहपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed