फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   excise minister told, kachhi sharab is sold in state

आबकारी मंत्री ने माना, प्रदेश में बिकती है कच्ची शराब

Sat, 09 Feb 2019 11:15 PM IST
Anupam Prasun siddharthnagar
siddharthnagar Published by: Anupam Prasun Updated Sat, 09 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
excise minister told, kachhi sharab is sold in state
डेमो - फोटो : डेमो
सिद्धार्थनगर। प्रदेश में कच्ची शराब पहले भी बिकती थी और अब भी बिक रही है। यह बात आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब पर रोक लगाने की कोशिश जारी है। आबकारी विभाग हर 15 दिन में छापे मारता है।
विज्ञापन

कुशीनगर और सहारनपुर में जहरीली शराब से मौत के मामले में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि कच्ची शराब बनाना और बेचना नया नहीं है। यह पहले भी होता रहा है और अब भी हो रहा है। कुछ लोग इसे रोजी-रोटी का जरिया बनाए हुए हैं। कहा कि कच्ची शराब और इस धंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अभी और सख्त कदम उठाने की जरूरत है। मंत्री ने स्वीकार किया कि विभाग की कुछ कमियों के कारण कच्ची शराब पर प्रभावी तरीके से रोक नहीं लग पा रहा है। कहा कि सरकार इस मामले पर गंभीर है। कुशीनगर कच्ची शराब कांड के मास्टरमाइंड राजेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सहारनपुर मामले पर सफाई देते हुए मंत्री ने कहा कि वहां लोगों ने उत्तराखंड बॉर्डर से सटे गांव में जहरीली शराब पी थी। इस मामले में इंस्पेक्टर को निलंबित किया जा चुका है। साथ ही प्रदेश में कच्ची के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जिलाधिकारियों और आबकारी विभाग के अधिकारियों को इस धंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed