फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demolition and stone pelting of the accused girl

लड़की भगाने के आरोपी के घर तोड़फोड़ और पथराव

Fri, 03 Nov 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Demolition and stone pelting of the accused girl
लखनापार गांव में विवाद के बाद लगी फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
जोगिया। करीब बारह दिन पहले किशोरी को घर से भगा ले जाने के मामले में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लखनापार गांव में गुरुवार की रात जमकर बवाल हुआ। आरोपी युवक के घर पर धावा बोलकर एक पक्ष के लोगों ने तोड़फोड़ की और मकान व अंदर रखे सामानों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। जवाब में दूसरे पक्ष से भी खूब ईंट-पत्थर चले। करीब पौन घंटे तक गांव में उत्पात होता रहा। चौकीदार की सूचना पर पहुंची यूपी-100 की टीम को भी खदेड़ दिया गया। देर रात पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया। बवाल में करीब आधा दर्जन लोगों को चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य 40-50 अज्ञात पर भी केस दर्ज कर लिया गया है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। अधिकांश घरों के पुरुष सदस्य घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री 21 अक्टूबर को संदिग्ध हाल में लापता हो गई थी। लड़की के घरवालों ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। सुलह-समझौते से विवाद सुलझाने के लिए गुरुवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी। घंटों विमर्श के बाद भी पंचायत में कोई हल न निकलने पर दोनों पक्षों के लोग घर लौट गए। बताते हैं कि रात करीब साढ़े आठ बजे एक पक्ष के लोगों ने लामबंद होकर आरोपी युवक के घर धावा बोल दिया। लाठी-डंडे से लैश हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। बाइक, बर्तन, बिस्तर, चारपाई समेत मकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

जवाब में दूसरे पक्ष से भी ईंट-पत्थर चलने लगे। गांव के चौकीदार हरिलाल यादव ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर यूपी-100 की पीआरवी पहुंची तो उपद्रवियों ने उसे भी खदेड़ दिया। चौकीदार के घर पहुंचकर भी तोड़फोड़ व पथराव का आरोप है। करीब पौन घंटे तक गांव में उपद्रव चलता रहा। जोगिया कोतवाली समेत सदर, बांसी थाने की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में लिया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीओ सदर डीके सिंह, बांसी उमाशंकर सिंह भी रात में घटनास्थल पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक करीब आधा दर्जन लोगों को चोट आई है, प्रारंभिक उपचार के बाद सभी की हालत ठीक है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि उपद्रव में दोनों पक्षों से 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 40-59 अन्य लोगों पर भी केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। ऐहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। हर हालात पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जल्द ही उपद्रव में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed