{"_id":"109f12cc4bfcce1d7847968e1b8f12a1","slug":"criminal-raid-on-tubewell-department-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप विभाग के स्टोर पर बदमाशों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नलकूप विभाग के स्टोर पर बदमाशों का धावा
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय स्थित नलकूप विभाग के स्टोर से गुरुवार की रात धावा बोलकर बदमाशों ने लाखों रुपये के सामान उड़ा दिए। स्टोर पर तैनात गार्डों के मुताबिक देर रात 4-5 की संख्या में आए बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया।
स्टोर का ताला तोड़ा और विभाग के ट्रक पर ही सारा सामान लादकर ले गए। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध बता रही है। जेई की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
नलकूप विभाग कार्यालय पर गुरुवार की रात सुरक्षा ड्यूटी में गार्ड योगेंद्र प्रसाद और मनीराम तैनात थे। ड्राइवर सुरेंद्र भी वहां मौजूद था। उनके मुताबिक रात नौ बजे के करीब गार्ड रूम में उन्होंने साथ में खाना खाया।
विज्ञापन
इसके बाद करीब 10 बजे सुरेंद्र अपने घर चला गया। योगेंद्र गार्ड रूम में सोने चला गया, जबकि मनीराम बाहर कुर्सी पर बैठा था। इसी बीच एक शख्स ने आकर उसे पीछे से पकड़ लिया।
उसके चार-पांच अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। बदमाशों ने मनीराम को गार्ड रूम में ले जाकर बंद कर दिया। फिर बदमाशों ने स्टोर का ताला तोड़ा और अंदर रखा सामान परिसर में खड़े विभागीय ट्रक में लादने लगे।
रात करीब 11 बजे मेन गेट पर विभाग का एक अन्य ड्राइवर हरेंद्र चुनावी ड्यूटी से जीप लेकर पहुंचा। हार्न सुनकर बदमाशों ने गेट खोला और फिर उसे भी गार्ड रूम में ले जाकर बंद कर दिया।
कुछ देर बाद बदमाश ट्रक पर लदा सामान लेकर मेन गेट से चलते बने। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड मनीराम ने स्टोर जेई रमाकांत सिंह को इसकी जानकारी दी और वह रात में मौके पर पहुंचे।
उन्होंने रात एक बजे इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने रमाकांत सिंह की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
---
25 लाख का है चोरी हुआ पीतल और कापर वायर
स्टोर के जेई रमाकांत सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि नलकूप विभाग के भंडार कक्ष में रखा पीतल का नया व जला हुआ पीवीसी वायर भारी मात्रा में चोरी हुआ है। बड़े पैमाने में रखा कापर वायर और नलकूप में इस्तेमाल होने वाला पीतल का जीएम स्क्रैप भी चोर ले गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी हुए सामानों की कीमत 25 लाख के करीब है।
-----
गार्ड और ड्राइवर के बयानों में विरोधाभास
भंडार में इतने बड़े पैमाने पर चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही। पुलिस को आशंका है कि इतना बड़ा मामला बिना मिलीभगत के नहीं हो सकता। गार्डों के बयान पर सवाल उठा रही पुलिस का कहना है कि मेन गेट का ताला बंद था तो बदमाश किस रास्ते से अंदर घुसे।
चुनाव ड्यूटी से रात में लौटे ड्राइवर हरेंद्र ने पूछताछ में बताया कि जब उसने जीप का हार्न बजाया तो गार्ड मनीराम ने ही गेट खोला, जबकि मनीराम के मुताबिक वह गार्ड रूम में बंद था और बदमाश अंदर ही मौजूद थे।
गार्ड रूम में बंद रहने के दौरान जब बदमाश भंडार कक्ष से सामान, ट्रक पर लाद रहे थे तो उन्होंने मोबाइल से इसकी सूचना पुलिस या विभागीय अधिकारियों को क्यों नहीं दी। इस दौरान उनका मोबाइल कहां था।
पूछताछ के दौरान इस सवाल का वे गोलमोल जवाब देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों गार्डों व ड्राइवर से लंबी तहकीकात शुरू कर दी है।
------
स्टोर जेई रमाकांत सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गार्डों व ड्राइवर के बयान में विरोधाभास देखने में आ रहा है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। -शिवाकांत मिश्रा, एसओ, सदर।