{"_id":"59fca1544f1c1bd9538bac60","slug":"channel-breaks-into-cash-and-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":" चैनल तोड़कर नगदी व जेवरात उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चैनल तोड़कर नगदी व जेवरात उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
बेंवा हुसैन में चोरों द्वारा तोड़ा गया बक्सा व बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। ठंडक के दस्तक देने के साथ ही चोरों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और चैनल तोड़कर घर में रखा नगदी व सोने, चांदी के जेवरात पर अपना हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी परिवार को सुबह हुई, जब परिवार के लोग सोकर उठे।
पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। डुमरियागंज थानाक्षेत्र के बेंवा हुसैन गांव निवासी पाटेश्वर प्रसाद मिश्रा गुरुवार को अपनी धान कूटने वाली मशीन बेंचकर पैसा लाकर घर पर रखे थे। शाम को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। रात में चोरों ने चैनल का ताला तोड़कर घर में रखे जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। घर में रखे बक्से को तोड़कर उसमें रखा एक लाचा बीस हजार नगद और सोने की तीन जोड़ी झुमकी, एक हार के साथ ही कीमती कपड़ा उठा ले गए।
शुक्रवार की सुबह जब पाटेश्वर का लड़का रामप्रसाद सोकर उठा तो चैनल का ताला खुला देखकर भौचक रह गया। अंदर जाकर देखा तो बक्सा खुला पड़ा था। जिसके बाद परिवार के सदस्यों को बुलाकर चोरी के बारे में जानकारी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर आरबी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। जिसके यहां चोरी हुई है, वे पांच भाई हैं। जिनमें घर के जेवरात आदि को लेकर विवाद चल रहा है। मामला संदिग्ध है।, जांच कर जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।