फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   case on xen and je

बिजली विभाग के एक्सईएन, जेई समेत चार पर केस दर्ज

Tue, 16 May 2017 10:36 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 16 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के अजान गांव में फाल्ट सुधारते समय करंट की चपेट में आने से विद्युत संविदा कर्मी की मौत के मामले में एक्सईएन, जेई समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक संविदा कर्मी बुद्धिराम के पिता गोफ्तार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। केस दर्ज होने और समुचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद सोमवार की देर रात ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


अजान गांव में विद्युत संविदा कर्मी खखरा खुर्द निवासी बुधराम सोमवार को उस समय हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया था, जब वह फाल्ट सुधार रहा था। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देर शाम चौराहे पर शव रख कर रास्ता जाम कर दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि शट डाउन लेने के बावजूद आपूर्ति शुरू करने से बुद्धिराम की मौत हुई। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। जिम्मेदार अफसरों पर केस दर्ज होने तक जाम खत्म नहीं होगा। सूचना पाकर रात करीब एक बजे एसडीएम सदर विनीत उपाध्याय सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। जांच कर समुचित कार्रवाई के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। बाद में मृतक के पिता की तहरीर पर लोटन पुलिस ने एक्सईएन, अवर अभियंता पंकज विश्वकर्मा, संविदा कर्मी श्रवण कुमार, फीडर एसएसओ गौरी शंकर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में भी केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
अजान गांव में बुद्धिराम की मौत के बाद एक अन्य हादसे में घायल लाइनमैन की पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोहाना थाना क्षेत्र के खलीपुर निवासी सोनमती ने लोटन पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि पति रामकरन विद्युत संविदा कर्मी है, जो तीन वर्ष से कार्यरत थे। आठ मई को शट डाउन लेकर ग्राम ठोठरी में फाल्ट ठीक कर रहे थे। इसी दौरान उदय प्रकाश ने बिजली चालू कर दी। अचानक करंट आने से झुलसे रामकरन का गोरखपुर में उपचार हो रहा है। कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी उदय प्रकाश उपाध्याय ग्राम केशौली थाना कोल्हुई जिला महराजगंज के खिलाफ धारा केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed