{"_id":"5a1d99314f1c1b4c528b64b2","slug":"car-collides-with-a-car-in-the-mla-s-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की गाड़ी में कार ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक की गाड़ी में कार ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सदर थाने में क्षतिग्रस्त वाहन दिखाते विधायक श्यामधनी राही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर क्षेत्र के पिठनी के पास मंगलवार सुबह एक कार ने कपिलवस्तु विधायक व हियुवा के जिला प्रभारी श्यामधनी राही के वाहन में टक्कर मार दिया। गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए कार ने उस हिस्से में टक्कर मारी, जिधर विधायक सवार थे। जानलेवा हमले की कोशिश का आरोप लगाते हुए विधायक ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने लोटन ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, प्रमुख प्रतिनिधि ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विधायक श्यामधनी राही मंगलवार की सुबह धौरीकुइयां स्थित अपने आवास से नौगढ़ की तरफ आ रहे थे। वाहन उनके गांव का ही विद्या प्रसाद चला रहा था। विधायक के मुताबिक गांव से आगे पिठनी पुल के पास अचानक से तेज रफ्तार कार बांयीं तरफ से ओवरटेक करते हुए आई और उनके वाहन को साइड से टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। टक्कर से विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि सभी सवार बाल-बाल बच गए। विधायक के मुताबिक कार लोटन ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि भिटपरा निवासी जमीर अहमद चला रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमुख प्रतिनिधि ने निजी रंजिश में उन्हें जान से मारने के लिए कार से टक्कर मारी।
इस संबंध में विधायक व उनके चालक ने सदर थाने में तहरीर दी। एसओ डीके श्रीवास्तव का कहना था कि तहरीर के आधार पर जहीर अहमद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। उधर, लोटन ब्लॉक प्रमुख सजलैन्निशा के प्रतिनिधि जमीर अहमद का कहना था कि उनके पास सिर्फ बोलेरो है। इस वाहन से कोई दुर्घटना नहीं हुई। राजनीतिक सजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। विधायक लोटन ब्लॉक में अविश्वास प्रस्ताव पारित कराना चाहते थे, जिसमें वह विफल रहे। इसी खीझ में वह उन्हें फंसाना चाहते हैं।