{"_id":"5a9adbdd4f1c1bf17b8ba3e1","slug":"car-and-money-laundering-prize-named-after-installing-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉवर लगाने के नाम पर कार व पैसे ऐंठने वाला इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टॉवर लगाने के नाम पर कार व पैसे ऐंठने वाला इनामी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
जोगिया पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर ठगी करके फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को जोगिया पुलिस ने सनई चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। थाने पर लाकर पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। आरोपी गोरखपुर जिले का निवासी है।
एसओ जोगिया हरिनरायन दीक्षित ने बताया अगस्त में क्षेत्र के मसिना गांव निवासी इसरार ने तहरीर देकर बताया कि कुशीनगर जिले के विशुनपुरा क्षेत्र के बासगांव खाखर टोला दुधही निवासी अमन जायसवाल ने मोबाइल टॉवर लगाने के लिए 96 हजार रुपये नकद व एक कार लिया था। जब टॉवर नहीं लगवाया तो पैसा मांगना शुरू कर दिया। पहले तो आनाकानी की, इसके बाद तीन लाख रुपये का चेक दिया। बैंक पर गए तो बैंक कर्मियों द्वारा बताया गया कि चेक बाउंस हो चुका है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रकम वापस करवाया जाए।
तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ जालसाजी सहित विभिन्न धारा में केस दर्ज किया गया था। उसकी गिरफ्तार के लिए पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस की टीम गिरफ्तार करने के लिए लगी थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सनई में मौजूद है और किसी दूसरे व्यक्ति को ठगी का शिकार बनाने वाला है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।