फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP leader's ruckus in police station, noises from police

थाने में भाजपा नेता का हंगामा, पुलिस से नोक-झोंक

Sun, 26 Nov 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's ruckus in police station, noises from police
सदर थाने में एसओ से वार्ता करते जिला अध्यक्ष राम कुमार कुंवर। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। कंबाइन खरीद में पैसे की लेनदेन को लेकर रविवार को सदर थाने में भाजपा नेता ने जमकर हंगामा किया। पुलिस से तीखी नोक-झोंक होने से नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हंगामे की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेता भी थाने पहुंच गए। उनकी मध्यस्थता के बाद मामला शांत हुआ। सदर एसओ ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। जबकि भाजपा नेता ने भी पुलिस पर बदसलूकी की शिकायत की है।
विज्ञापन

मोहाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी श्रीराम यादव ने पंजाब के पटियाला निवासी महेंद्र सिंह से कंबाइन को लेकर डील की थी। श्रीराम के मुताबिक वार्ता के अनुसार आठ लाख रुपये दिए गए थे, शेष पैसा कंबाइन मिलने के बाद दिया जाना था। उधर, महेंद्र सिंह का कहना था कि 16 लाख की कंबाइन के लिए 13 लाख रुपये के अग्रिम भुगतान की बात हुई थी। आठ लाख देकर ही कंबाइन लेने का प्रयास किया जा रहा था। बताते हैं कि दोनों पक्षों में इसे लेकर विवाद हुआ। इसी बीच महेंद्र सिंह के मुख्यालय के एक होटल में ठहरने की जानकारी होने के बाद श्रीराम यादव अपने रिश्तेदार व भाजपा के जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव के साथ होटल पहुंचे। 
विज्ञापन

यहां दोनों पक्षों में तकरार के बाद पहुंची यूपी-100 की टीम सभी को सदर थाने ले गई। थाने में सदर एसओ डीके श्रीवास्तव की मौजूदगी में वार्ता चल रही थी। इस दौरान भाजपा नेता उग्र हो गए। एसओ के मुताबिक भाजपा नेता ने उनका हाथ पकड़ लिया और दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने भी तुरंत पैतरा बदलकर सबक सिखाया। विवाद की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, बस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसागर तिवारी, जिला महामंत्री दीपक मौर्य सहित पार्टी के अन्य नेता थाने पहुंच गए। पूरे मामले की जानकारी ली और दोनों पक्षों को समझाकर किसी तरह विवाद शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सदर एसओ का कहना था कि मामले से एसपी को अवगत करा दिया गया है। भाजपा नेता ने उनसे थाने में दुर्व्यवहार किया। उधर, भाजपा नेता ओमप्रकाश का कहना था कि पैसे की लेनदेन उनके सामने हुई थी। लिहाजा वे पैसा वापस दिलाने का प्रयास कर रहे थे। थाने में पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। इस कारण नोक-झोंक हुई। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। थाने में थोड़ी कहासुनी हुई थी, बाद में विवाद शांत करा दिया गया। बताते हैं कि थाने में विवाद की सूचना के बाद भाजपा नेता के पक्ष में कई सपाई भी थाने पहुंच गए। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मामले को रफा-दफा कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed