फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Acid throwing husband arrested

तेजाब फेंकने वाला पति गिरफ्तार

Sat, 25 Nov 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Acid throwing husband arrested
एसिड अटैक
शोहरतगढ़। पत्नी पर तेजाब से हमला करने के आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को मोहल्ले से ही गिरफ्तार कर लिया। वह पड़ोस के ही एक मकान में छिपा हुआ था। गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते विरोध करने वाले भाग खड़े हुए। आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुरैया मोहल्ला में शुक्रवार दिन में पति ओमप्रकाश ने पत्नी राधिका के ऊपर एसिड फेंक दिया, जिससे पत्नी बुरी तरह से झुलस गई। आवाज सुनने के बाद मोहल्ले के कुछ लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश डालना शुरू किया। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घर के पास छिपा हुआ है। छापेमारी के लिए मोहल्ले में पहुंची टीम को कुछ लोगों ने घेर लिया। गिरफ्तारी का विरोध करने का प्रयास किया। पहले तो पुलिस ने लोगों को समझाना चाहा, लेकिन बात नहीं बनते देख जब सख्ती का रूख किया तो लोग इधर-उधर हो गए। 
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पति ने बताया कि उसे पत्नी के चाल-चलन पर संदेह था। मोहल्ले के लोग भी कानाफूसी करते रहे। इसी बात को लेकर नाराजगी रही। घटना के समय पत्नी से विवाद होने लगा। गुस्से में आकर तेजाब फेंक दिया। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि आरोपी पति ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने विरोध करना चाहा था, मगर उन्हें समझा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed